Add To collaction

लेखनी कहानी -10-Oct-2022 2070 की दुनिया

ना पूछो सन 2070 की बात 
भारत देगा अच्छों अच्छों को मात 
विश्व में नंबर वन पर होगा 
मंगल पर सैर करना उसके मिशन में होगा 

अमरीका रूस उससे कर्जा मांगेंगे 
चीन कोरिया डर से थर थर कांपेंगे 
ब्रिटेन फ्रांस गरीबी में जीवन बसर करेंगे 
भारत के फंडा पूरे विश्व में बड़ा असर करेंगे 

पाकिस्तान का नामोनिशान नहीं होगा 
बांग्लादेश का नाम बस किताबों में होगा 
श्री लंका भारत का एक राज्य हो जायेगा 
अफगानिस्तान गृहयुद्ध में समाप्त हो जायेगा 

दुनिया के लोग सैर करने भारत आयेंगे 
और भारतीय घूमने चांद पर जायेंगे 
पानी से गाड़ियां चला करेंगी 
हवा में उड़कर हवा से बातें करेंगी 

चारों तरफ सीमेंट कंक्रीट का जंगल होगा 
ग्रहों पर कब्जा करने के लिए दंगल होगा 
सबकी पीठ पर ऑक्सीजन का सिलेंडर होगा 
बहुतायत में थर्ड जेंडर होगा 

परिवार नाम की संस्था नहीं होगी 
भावना शून्य यह जिंदगी होगी 
बच्चे बोझ लगने लगेंगे 
और लोग घुट घुट कर मरा करेंगे ।

श्री हरि 
10.10.22 


   11
5 Comments

Suryansh

14-Oct-2022 04:50 PM

बहुत ही उम्दा

Reply

Ilyana

11-Oct-2022 06:51 PM

Behtareen

Reply

Sachin dev

11-Oct-2022 03:50 PM

Nice 👌

Reply